उष्ण कटिबंध, शीतोष्ण कटिबंध और शीत कटिबंध किसे कहते हैं
उष्ण कटिबंध ,शीतोष्ण कटिबंध और शीत कटिबंध
उष्ण कटिबंध ,शीतोष्ण कटिबंध और शीत कटिबंध क्या होते है। उसके सभी के बारे में पूरी जानकारी इसमें निचेपुरी जानकारी प्रदान की गई है जिसे आप पढ़कर इनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है तो चलिए स्टार्ट करते हैउष्णकटिबंध (Tropics)
दुनिया का वह कटिबंध है जो भूमध्य रेखा से अक्षांश 23 1/2 उत्तर में कर्क रेखा और अक्षांश 23 1/2 दक्षिण में मकर रेखा तक ही सीमित है। यह अक्षांश पृथ्वी के अक्षीय झुकाव से संबन्धित है। कर्क और मकर रेखाओं में एक सौर्य वर्ष में एक बार और कर्क और मकर रेखाओं के बीच के पूरे क्षेत्र में एक सौर्य वर्ष में दो बार सूरज ठीक सिर के ऊपर होता है।- उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन किसे कहते हैं
- उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन किसे कहते हैं
विश्व की जनसंख्या का एक बड़ा भाग लगभग 40% इस क्षेत्र में रहता है और ऐसा अनुमानित है कि बढ़ती जनसंख्या के कारण यह जनसंख्या और बढ़ती ही जायेगी । यह पृथ्वी का सबसे गर्म क्षेत्र है क्योंकि पृथ्वी के अक्षीय झुकाव के कारण सूर्य की अधिकतम ऊष्मा भूमध्य रेखा और उसके आस-पास के इलाके पर केन्द्रित होती है।
पदार्थ किसे कहते है पदार्थ के गुण , प्रकार
उपोष्णकटिबन्ध
पृथ्वी के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के तुरंत उत्तर तथा दक्षिण से लगे हुए क्षेत्र को उपोष्णकटिबन्ध कहते हैं जो कि कर्क रेखा और मकर रेखा के क्रमशः उत्तर तथा दक्षिण का इलाका है। उपोष्णकटिबन्ध क्षेत्र उत्तर तथा दक्षिण दोनों गोलार्धों में 23 1/2° से लेकर 40° तक के अक्षांशों में पाया जाता है हालांकि यह मौसम अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में या उष्णकटिबंधीय इलाकों में भी पाया जा सकता है।शीतोष्ण कटिबन्ध या समशीतोष्ण कटिबन्ध
ऊष्णकटिबन्ध और शीत कटिबन्ध के बीच का क्षेत्र शीतोष्ण कटिबन्ध या समशीतोष्ण कटिबन्ध कहलाता है। शीतोष्ण कटिबन्ध क्षेत्र की विशेषता यह है कि यहाँ गर्मी और सर्दी के मौसम के तापमान में अधिक अन्तर नहीं होता। लेकिन यहाँ के कुछ क्षेत्रों में जैसे मध्य एशिया और मध्य उत्तरी अमेरिका ; जो समुद्र से काफ़ी दूर हैं, तापमान में काफ़ी परिवर्तन होता है और इन इलाकों में महाद्वीपीय जलवायु पाया जाता है।समशीतोष्ण कटिबन्धीय
समशीतोष्ण कटिबन्धीय मौसम ऊष्णकटिबन्ध के कुछ इलाकों में भी पाया जा सकता है, खासतौर पर ऊष्णकटिबन्ध के पहाड़ी इलाकों में, जैसे एन्डीज़ पर्वत शृंखला।उत्तरी समशीतोष्ण कटिबन्ध उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा(लगभग 23 1/2° उ) से आर्कटिक रेखा (लगभग 66.5° उ) तक तथा दक्षिणी समशीतोष्ण कटिबन्ध दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा (लगभग 23 1/2° द) से अंटार्कटिक रेखा(लगभग 66 1/2° द) तक का क्षेत्र होता है। विश्व की बहुत बड़ी जनसंख्या समशीतोष्ण कटिबन्ध में— खासतौर पर उत्तरी समशीतोष्ण कटिबन्ध में— रहती है क्योंकि इस इलाके में भूमि की बहु त ज्यादा है।
उत्तरी शीत कटिबन्ध
उत्तरी ध्रुवीय वृत्त (Arctic Circle) के उत्तर का क्षेत्र उत्तरी ध्रुव इसका केन्द्र है।
उत्तरी शीतोष्ण कटिबन्ध
- उत्तरी ध्रुवीय वृत्त और कर्क रेखा (Tropic of Cancer) के बीच का क्षेत्रउष्ण कटिबन्ध (The Torrid Zone) -
कर्क रेखा और मकर रेखा (Tropic Capricorn) के बीच का क्षेत्रउष्ण कटिबंध (Tropical Zone)
पृथ्वी का वह क्षेत्र, जो भूमध्य रेखा के दोनों ओर अयनवृत्तों, अर्थात् कर्क तथा मकर वृत्त, के मध्य स्थित है। इस कटिबंध में स्थित प्रत्येक भाग में वर्षमें कम से कम एक दिन सूर्य की किरणें अवश्य लम्बवत् पड़ती हैं। इस कटिबंध के बाहर उत्तर या दक्षिण सूर्य कभी भी लम्बवत् नहीं होता है।दक्षिणी शीतोष्ण कटिबन्ध -
मकर रेखा और दक्षिणी ध्रुवीय वृत्त के बीच का क्षेत्रदक्षिणी शीत कटिबन्ध -
ध्रुवीय वृत्त (Antarctic Circle) के दक्षिण का क्षेत्र जिसके केन्द्र में दक्षिणी ध्रुव है।भूमध्य रेखा क्या है । अक्षांश व देशान्तर के महत्वपूर्ण प्रश्न
उष्ण कटिबंध (Tropical Zone)
उष्ण कटिबंध भूमध्य रेखा के 23 1/20 उत्तर से 23 1/20 दक्षिण अक्षांशों के मध्य स्थित हैं । उष्ण कटिबंध ताप कटिबंध में प्राय: वर्ष भर सूर्य की किरणें लंबवत् पड़ती है। 21 मार्च और 23 सितम्बर के दिन को मध्यान्ह कालीन सूर्य भूमध्यरेखा के ठीक ऊपर होता है । 21 जून को कर्क रेखा तथा 22 दिसम्बर को मकर रेखा के ठीक ऊपर लंबवत् पड़ता है भूमध्य रेखा पर दिन-रात की अवधि बराबर होती है। शीतोष्ण कटिबन्ध
शीतोष्ण कटिबंध उष्ण कटिबंध के दोनो ओर स्थित हैं। उत्तरी गोलार्ध में 23 1/20 उत्तरी अक्षांश से 66 1/30 उत्तरी अक्षांश तथा दक्षिणी गोलार्ध में 23 1/20 दक्षिणी अक्षांश से 66 1/20 दक्षिणी अक्षांश के बीच स्थित है । जब उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म ऋतु होती है, तो दक्षिणी गोलार्ध में शीत ऋतु होती है।
